हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित खंडस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतिस्पर्धा 2026-27 का आयोजन 23 व 24 सितंबर को होगा।
इस प्रतिस्पर्धा में संस्कृत समूह नाटक, समूह नृत्य, समूह गान, आशु भाषण, वाद-विवाद और श्लोकच्चारण स्पर्धा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्गों में आयोजित की जाएगी।
बहादराबाद विकास खंड के समस्त शासकीय, अशासकीय और प्रबंधकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग करेंगे।
तैयारी बैठक संपन्न
प्रतियोगिता की पूर्व तैयारियों को लेकर श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय, जगजीतपुर कनखल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड संयोजक श्री प्रकाश चंद तिवारी, अध्यक्षा प्रेरणा गर्ग, आचार्य केशव बलियानी, आचार्य डम्बर प्रसाद पोडेल, डॉ. प्रकाश जोशी, दुर्गा जोशी, डॉ. दीपशिखा शील, डॉ. भारती पंत, उमा जोशी, चम्पा जोशी, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. श्यामलाल गौड़, आकाश ममगाई, इन्द्रमणि भट्ट, नेत्र बल्लभ, कमल जोशी सहित अन्य आचार्य उपस्थित रहे।
संस्कृत के संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण आयोजन
आयोजकों ने बताया कि यह प्रतिस्पर्धा विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि और प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच है।
स्रोत: हरिद्वार

