नारी शक्ति वंदन समारोह के शुभारंभ अवसर पर नृत्य प्रस्तुति देने वाली उन्नति रिखरा को किया गया सम्मानित

नारी शक्ति वंदन समारोह के शुभारंभ अवसर पर नृत्य प्रस्तुति देने वाली उन्नति रिखरा को किया गया सम्मानित


हरिद्वार, 20 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 सितंबर 2026 को आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह के शुभारंभ अवसर पर उन्नति रिखरा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी।
उन्नति रिखरा, माता श्रीमती सोनिया रिखरा एवं पिता श्री सौरभ रिखरा की पुत्री हैं। उनके द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य कार्यक्रम की उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहना की।
उक्त नृत्य प्रस्तुति एवं उत्कृष्ट सहभागिता के उपलक्ष्य में आज 20 सितंबर 2026 को उन्नति रिखरा को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। उन्हें यह सम्मान माननीय श्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं श्रीमती किरण जैसल, महापौर, नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उन्नति रिखरा ने सम्मान प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आयोजकों एवं सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
उन्नति रिखरा के सम्मानित होने पर उनके परिवार एवं शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *