मनोज ठाकुर
लालढांग ब्रेकिंग | रसूलपुर मीठी बेरी
लालढांग के रसूलपुर मीठी बेरी में रवासन नदी पर पुल निर्माण को लेकर पिछले 2 महीने से ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
पुल निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में हाल ही में रसूलपुर गांव के आर्यन नाम के बच्चे की मृत्यु के बाद आंदोलन और उग्र हो गया।

आज मौके पर SDM हरिद्वार योगेश मेहरा, अधिशासी अभियंता PWD योगेश चौहान, CO शिशुपाल नेगी जी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और जल्द ही पुल निर्माण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पोखरियाल जी, ग्राम पंचायत रसूलपुर के प्रधान कमलेश द्विवेदी जसवीर सिंह जी सहित काफी संख्या में महिला, बुजुर्ग मौजूद रहे।


