एक और पत्नी के द्वारा पति की बली ली गई समाज कहां जा रहा है
सोनभद्र: पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
सोनभद्र। NCL कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत रमाशंकर मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी प्रियंका मिश्रा और उसके प्रेमी विकास चौहान सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रमाशंकर मिश्रा की कुछ दिनों से नाइट ड्यूटी चल रही थी। बताया जा रहा है कि एक रात फाइल लेने के लिए वह अचानक घर लौटे तो पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया। विवाद बढ़ने पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।
शुरुआत में पुलिस ने इसे हादसा माना, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों को शव की स्थिति पर संदेह हुआ। परिजनों से पूछताछ में पत्नी के एक नंबर को लेकर विवाद की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो एक संदिग्ध नंबर मिला।
कड़ी पूछताछ में पत्नी ने घटना कबूल कर ली। पुलिस ने प्रेमी को ट्रैक कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले दो अन्य युवकों के नाम भी सामने आए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

