CM पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस पर गुरुकुल में होगा 1000 विद्यार्थियों का विशेष वैदिक यज्ञ
GANGA NEWS 24 OFFICIAL | हरिद्वार ब्रेकिंग – 15 सितम्बर 2026

CM पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस पर गुरुकुल में होगा 1000 विद्यार्थियों का विशेष वैदिक यज्ञ
हरिद्वार। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस (16 सितम्बर) के उपलक्ष्य में हरिद्वार के ऐतिहासिक गुरुकुल महाविद्यालय में भव्य विशेष यज्ञ एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
1000 विद्यार्थियों की सहभागिता से होगा यज्ञ –
इस पावन अवसर पर गुरुकुल के 1000 विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश और मंगलमय जीवन की कामना हेतु विशेष हवन-यज्ञ किया जाएगा।
यज्ञ में हरिद्वार के संत समाज, गुरुकुल के आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।
सभी हरिद्वारवासियों से अपील –
कार्यक्रम संयोजक श्री विक्रम भुल्लर, प्रदेश उपाध्यक्ष – भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड ने समस्त सम्मानित एवं देवतुल्य हरिद्वारवासियों से सादर आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं मुख्यमंत्री जी को अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित करें।
कार्यक्रम विवरण:
- स्थान: गुरुकुल महाविद्यालय, हरिद्वार
- दिनांक: 16 सितम्बर 2026
- समय: प्रातः 6:00 बजे
- संयोजक: श्री विक्रम भुल्लर (प्रदेश उपाध्यक्ष, BJYM उत्तराखंड)

