प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने CM पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री जी का CM धामी जी को जन्मदिन बधाई पत्र।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने CM पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 14 सितम्बर 2026 (भाद्रपद 23, शक संवत् 1948) को प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी को पत्र भेजा गया।

पत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिखा –

“आगामी 16 सितम्बर को आपके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु प्रदान करें।

राष्ट्र और समाज के हित में आपके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य आपके जीवन को यश एवं गौरव से परिपूर्ण करें। आपके अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

आज देश ‘शक्ति की सतधारा’ के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रदेश के सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नये आयाम देने के प्रयास अहम् हैं। इस दिशा में आपके सक्रिय योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *