मनोज ठाकुर
राज्यपाल ने इंजी. प्रवेश कुमार को किया सम्मानित – उत्कृष्ट कार्यों हेतु दिया प्रशस्ति पत्र
देहरादून, 15 सितंबर 2026
आज राजभवन देहरादून में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी के 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महामहिम द्वारा अपने अधीन उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग हरिद्वार में तैनात सहायक अभियंता ई. प्रवेश कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल महोदय ने उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

