मनोज ठाकुर
GANGA NEWS 24 OFFICIAL – HIGH COURT BREAKING
WPMS/2714/2026 – Abhishek & Others vs State Of Uttarakhand
नैनीताल, 15 सितम्बर 2026
माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी जी की एकल पीठ ने याचिका WPMS/2714/2026 – अभिषेक व अन्य बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण आदेश पारित किया।
न्यायालय के आदेश के मुख्य बिंदु:
- याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता ब्रह्मचारी सुधानंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पक्ष रखा।
- प्रतिवादी संख्या 1,2,3 का पक्ष राज्य अधिवक्ता द्वारा, तथा 4 व 5 का पक्ष अधिवक्ता अंजलि भार्गव द्वारा रखा गया।
- ग्राम सभा तथा प्रतिवादी 1,2,3 को 4 सप्ताह में जवाबी शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश।
- प्रतिवादी 6 व 7 को रजिस्टर्ड ए.डी. के माध्यम से नोटिस, 4 सप्ताह में वापसी योग्य।
- अगली सुनवाई 26 अक्टूबर 2026 को नियत।
- अंतरिम आदेश: तब तक विवादित भूमि के संबंध में यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखी जाए और कोई भी Third Party Interest सृजित न किया जाए।

