मुंबई के सबसे अमीर विधायक भिखारी के वेश में सड़कों पर घूमे, लोगों ने नहीं पहचाना
मुंबई, 14 सितंबर 2026
मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से बीजेपी विधायक और महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायकों में गिने जाने वाले पराग शाह भिखारी के कपड़ों में सड़कों पर घूमते नजर आए। उन्हें इस रूप में देखकर लोग हैरान रह गए।
पराग शाह की कुल संपत्ति करीब 3,383 करोड़ रुपये बताई जाती है। वे एक बड़े कारोबारी और रियल एस्टेट डेवलपर हैं।
जानकारी के मुताबिक, पराग शाह ने जैन धर्मगुरु नम्रमुनि महाराज की सलाह पर यह अनोखा प्रयोग किया। जैन चातुर्मास के दौरान गुरु ने उन्हें जीवन की वास्तविकताओं को करीब से समझने और विनम्रता का अनुभव करने के लिए एक दिन भिखारी के वेश में बिताने की सलाह दी थी।
किसी ने नहीं पहचाना:
विधायक ने सुरक्षा कर्मचारियों, गाड़ी और महंगी चीजों को पीछे छोड़ दिया और मेकअप की मदद से अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया। घाटकोपर की सड़कों पर सड़क किनारे बैठे, लोगों से मदद मांगी और फुटपाथ पर समय बिताया। वायरल वीडियो में उन्हें आम लोगों के बीच बैठकर बातचीत करते देखा गया।
बाद में मेकअप हटाकर वे उन्हीं जगहों पर दोबारा अपनी असली पहचान के साथ पहुंचे और लोगों से मिले। 742f
इस प्रयोग की अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खूब चर्चा हो रही है।

