भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट! राजस्थान निकाय चुनाव में ऐसा नतीजा आया कि हर कोई रह गया हैरान

भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट! राजस्थान निकाय चुनाव में ऐसा नतीजा आया कि हर कोई रह गया हैरान

परबतसर, डीडवाना-कुचामन (राजस्थान) | 14 सितंबर 2026

राजस्थान निकाय चुनाव का एक हैरान कर देने वाला नतीजा सामने आया है। डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र को महज 1 वोट मिला है।

नतीजा घोषित होते ही पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई। वार्ड में कुल 573 वोट पड़े थे, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी को 376 वोट और दूसरे निर्दलीय को 195 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में सिर्फ 1 वोट आया।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि बताया जा रहा है कि प्रत्याशी की पत्नी और माता-पिता ने भी उन्हें वोट नहीं दिया। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह नतीजा साफ दिखाता है कि जनता ने इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को पूरी तरह नकार दिया।

फिलहाल इस वार्ड का यह परिणाम प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *