SP City अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।

मनोज ठाकुर

ब्रेकिंग – कोतवाली रानीपुर – लूट कांड का खुलासा, 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

SP City अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।

12.09.26 की रात सिडकुल राजा बिस्कुट चौक से ई-रिक्शा में बैठे पवन कुमार (महादेवपुरम सिडकुल) को सेक्टर-4 चौक से आगे K.V. स्कूल को जाने वाले सुनसान रास्ते पर ई-रिक्शा चालक और पहले से बैठे 2 लोगों ने नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर ₹10,000 नकदी, बैग, कपड़े, जूते लूट लिए। FIR 318/26 धारा 309(4) BNS।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर रानीपुर और CIU की संयुक्त टीम ने CCTV और पूछताछ से 13.09.26 को लीडो क्लब के कच्चे रास्ते से 3 संदिग्धों को पकड़ा। कब्जे से ₹10,000 नगदी, आधार-पैन कार्ड, लोहे का फरसा, लोहे का एंगल, चमड़े के जूते और ई-रिक्शा UK08E S1068 बरामद। एक आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत लूटी हुई जीन्स पेंट पहने मिला।

पकड़े गए:

  1. श्रवण कुमार (19) – ग्राम कनपारा, पुवाया, शाहजहांपुर UP, हाल सिडकुल
  2. विजय (20) – मो. हथियाना, बिलसंडा, बरेली UP, हाल रावली महदूद सिडकुल
  3. आयुष उर्फ अनिकेत (20) – ग्राम नयागाँव, शेरकोट धामपुर UP, हाल रावली महदूद

लालच, नशा और शौक पूरा करने के लिए लूट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *