जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार, रोशनाबाद में जन सुनवाई आयोजित हुई।

हरिद्वार 14 सितंबर 2026 – जन सुनवाई में 38 शिकायतें दर्ज, 18 का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार, रोशनाबाद में जन सुनवाई आयोजित हुई।

जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल, राशन कार्ड आदि से संबंधित 38 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से 18 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

CDO ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, लापरवाही पर कार्रवाई होगी। स्थलीय निरीक्षण वाली शिकायतों पर आपसी समन्वय से समाधान किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन समीक्षा: L1 पर 216 और L2 पर 58 शिकायतें 36 दिन से अधिक लंबित मिलीं। CDO ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में ADM प्रशासन जितेंद्र कुमार, ADM वित्त वैभव गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *