🔴 GANGA NEWS 24 | HARIDWAR – PROUD MOMENT | 11 Sept 2026
पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया हरिद्वार पुलिस का मान, SSP नवनीत सिंह ने दी शुभकामना
हरिद्वार। पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के कक्षा 10वीं के छात्र कुलश्रेष्ठ ने Vovinam Martial Arts की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब छात्र का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्र कुलश्रेष्ठ आगामी नवंबर माह में कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।
आज SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने छात्र को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर CO लाइन बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक, प्रधानाचार्य ममता तोमर एवं खेल प्रशिक्षक धीरज कुमार उपस्थित रहे।
हरिद्वार पुलिस मॉडर्न स्कूल की उपलब्धि में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा है।

