🔵 GANGA NEWS 24 | HARIDWAR | EDUCATION
डीपीएस रानीपुर के 50 वर्ष पूरे, ‘स्वर्ण अक्षर-2026’ में साहित्य और संस्कृति का संगम
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन: “तकनीकी युग में साहित्य की भूमिका और भी महत्वपूर्ण”
हरिद्वार, 10 सितम्बर 2026। डीपीएस स्कूल रानीपुर के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘द गोल्डन जुबली लिटरेसी फेस्टिवल- गोल्डन कंटिन्यूम : स्वर्ण अक्षर-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री आनंद वर्द्धन ने दीप प्रज्ज्वलित कर और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य सचिव ने क्या कहा –
- “स्वर्ण” अनमोलता का प्रतीक और “अक्षर” विचारों-कल्पना की शक्ति है। 50 वर्षों की यात्रा संस्थान के लिए गौरव का विषय।
- आज का दौर AI और तकनीक का है, ऐसे में साहित्य की भूमिका और बढ़ जाती है। सूचना ज्ञान नहीं है, साहित्य सवाल पूछना और चिंतन करना सिखाता है।
- उत्तराखंड का हिमालय, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत साहित्य के महत्व को रेखांकित करती हैं।
- छात्रों से अपील: पाठ्यक्रम से आगे पढ़ें, निरंतर सीखें और आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहें।
- छात्रों को 3 सवाल रोज पूछने चाहिए – मैंने क्या सीखा, क्या योगदान दिया, किसकी मदद की
कार्यक्रम में डीपीएस की 50 वर्षीय यात्रा पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।


उपस्थित गणमान्य –
जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, बीएचईएल के CFO राजेश कुमार द्विवेदी, ED रंजन कुमार, प्रिंसिपल अनुपम जग्गा, वाइस प्रिंसिपल डॉ. पविंदर सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव, प्रो-वाइस चेयरमैन एन एस राणा सहित शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – Ganga News 24 | Kuldeep Sharma
DPSRanipur #SwarnAkshar2026 #GoldenJubilee #AnandVardhan #Haridwar #Education #GangaNews24
तकनीकी युग में भी साहित्य सबसे जरूरी!
डीपीएस रानीपुर के 50 साल पूरे, ‘स्वर्ण अक्षर-2026’ में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कहा – “छात्र किताबों से आगे पढ़ें, जड़ों से जुड़े रहें” 🇮🇳

