डीएसपी जीआरपी अनूज ने किया जीआरपी थाना काठगोदाम का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश


🔵 GANGA NEWS 24 | BREAKING | KATHGODAM

डीएसपी जीआरपी अनूज ने किया जीआरपी थाना काठगोदाम का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

काठगोदाम / हल्द्वानी, 10 सितंबर 2026। आज पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी श्री अनूज द्वारा जीआरपी थाना काठगोदाम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष जीआरपी श्री संजय शर्मा सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।

डीएसपी महोदय ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक और पूरे थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी अभिलेखों को चेक किया।

निरीक्षण के दौरान देखे गए प्रमुख रजिस्टर –

  • अपराध रजिस्टर व अभियोग पंजिका
  • जीडी / रोजनामचा
  • विवेचना व लंबित विवेचनाओं की फाइलें
  • मालखाना रजिस्टर व माल मुकदमाती अभिलेख
  • गिरफ्तारी / रिहाई, सम्मन / वारंट रजिस्टर
  • शिकायत / प्रार्थना पत्र रजिस्टर
  • बीट बुक, ड्यूटी रोस्टर, संतरी ड्यूटी
  • शस्त्र-कारतूस, सरकारी संपत्ति रजिस्टर
  • महिला-बाल अपराध व गुमशुदगी-बरामदगी अभिलेख

निरीक्षण में मिले निर्देश –
डीएसपी ने कुछ अभिलेखों में प्रविष्टियां अपडेट करने और रख-रखाव बेहतर करने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण, प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई, अपराध रोकथाम के लिए गश्त-चेकिंग बढ़ाने को कहा।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्री सुरक्षा के लिए संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर निगरानी, CCTV की मॉनिटरिंग और RPF के साथ समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए।

थाना परिसर की स्वच्छता, मालखाना-शस्त्रागार की व्यवस्था और ड्यूटी पर सतर्कता बरतने को कहा। अंत में सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन व रेल यात्रियों से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए।

Ganga News 24 – Kuldeep Sharma | Kathgodam, Nainital


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *