मनोज ठाकुर
10 घंटे में चोरी का खुलासा, ट्रैक्टर बैटरी के साथ आरोपी गिरफ्तार
झबरेड़ा/हरिद्वार। कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने चोरी की घटना का 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।
दिनांक 31.08.2026 को आजाद सिंह निवासी ग्राम हशमपुर, झबरेड़ा द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने के संबंध में कोतवाली झबरेड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 145/26 धारा 303(2) BNS के तहत पंजीकृत कराया गया था।
घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के तहत मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर मानकपुर शिवपुर जाने वाले रास्ते से आरोपी तालिब को बोलेरो पिकअप सहित गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई एक्साइड कंपनी की ट्रैक्टर बैटरी बरामद की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी –
तालिब पुत्र जुल्फान निवासी ग्राम उगराव, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
बरामद सामग्री –
एक एक्साइड कंपनी की ट्रैक्टर बैटरी
पुलिस टीम –
- उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह
- कां. मुकेश तोमर
- कां. सुरेंद्र चौहान

