अपार्टमेंट से चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मनोज ठाकुर

कोतवाली कनखल

अपार्टमेंट से चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी नशे के शौक पूरा करने के लिए देता है चोरी को अंजाम, 70 हजार रुपये बरामद

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध चोरी/ आर्म्स एक्ट के दर्जनों मुकदमे हैं दर्ज, कई बार जा चुका है जेल

घटना –

दिनांक 05.09.26 को भूपेश पाठक निवासी चन्द्राचार्य अपार्टमेन्ट कनखल हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि मैं दिनांक 01.09.26 को किसी काम के कारण बाहर चला गया था तो मेरे घर पर कोई नही था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे घर से सोना चांदी व नगदी चोरी कर ली गयी है। जो सीसीटीवी फुटेज मे मुंह पर कपडा बांधकर दिखाई दे रहा है। उक्त की तहरीर पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 314/26 धारा 331(4) BNS पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली कनखल पुलिस ने सादे वस्त्रों मे सुराग जुटाए गए। पुलिस टीम को रात्रि के समय दिनांक 08.09.2026 को एक व्यक्ति हूबहू हूलिया का शमशान घाट पुल बैरागी के पास घूमता हुआ नजर आया जिसको पकड़कर पूछताछ की गयी व उक्त का हुलिया घटना के दिन वाले सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया गया तो उक्त द्वारा बताया गया कि उसने 6 से 7 दिन पूर्व चन्द्राचार्य अपार्टमेन्ट मे चोरी की गयी थी। जिसको दिनांक 08.09.2026 को गिरफ्तार किया है। अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी तो रानीपुर मे दर्जनों चोरी / शस्त्र के अभियोग उक्त के विरुद्ध पंजीकृत है व कई बार जेल जा चुका है । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी-
लविश कुमार पुत्र लक्ष्मी चन्द्र निवासी शिवलोक कालोनी टिबडी थाना रानीपुर हरिद्वार

बरामदगी
1- 70 हजार रुपये नगद
2- घटना मे प्रयुक्त सरिया का टुकडा

पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक कनखलदेवेन्द्र सिहं रावत
2- व0उ0नि0 अनुज सिहं
3- उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
4- अ0उ0नि0 ललित मोहन
5- का0 सतेन्द्र रावत
6- का0 दिगपाल भण्डारी
7- का0 जितेन्द्र राणा
8- का0 विशन चौहान

CIU हरिद्वार
1- निरी0 नरेन्द्र सिहं बिष्ट
2- का0 वसीम अहमद
3- का0 दीप गौड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *