मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, अभियोजन मामलों में तेजी लाने के निर्देश
देहरादून, 08 सितंबर 2026 (सू. ब्यूरो)। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य सचिव ने अभियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए विभिन्न जनपदों में अभियोजन से संबंधित मामलों की प्रगति की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश –
- अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
- स्टैंडिंग कमेटी की बैठकें नियमित समय-सारणी पर न होने पर नाराजगी जताई, नियमित बैठक के निर्देश
- जघन्य अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाया जाए
- किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो, समन्वय की कमी तुरंत दूर की जाए
सेवा संकल्प अभियान की तैयारी
बैठक में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे।
- 17 सितंबर से 08 अक्टूबर तक ‘भारत 2047’ पर निबंध, चित्र, भाषण प्रतियोगिता
- 01 से 07 अक्टूबर तक हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज
- 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा दिवस पर रिले मैराथन, साइकिल व बाइक रैली
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल फैनाई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा सहित सभी सचिव और आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप और सभी जिलों के डीएम वर्चुअल मौजूद रहे।
संपादक: कुलदीप शर्मा | गंगा न्यूज़ 24

