वाराणसी में बाढ़ के हालात पर PM मोदी ने लिया जायजा, मेयर और DM से की बात
नई दिल्ली, 3 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी से बात कर शहर में बाढ़ से जुड़े हालात का जायजा लिया।
अधिकारियों ने पीएम को जिले में चलाए जा रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने उन्हें निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो और राहत कार्य में कोई कमी न रहे।

