GANGA NEWS 24 | BREAKING NEWS | CHILD SAFETY
काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मिलीं दो नाबालिग बालिकाएं, पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन को किया सुपुर्द
दिनांक 06.09.2026 को अ0उ0नि0 इन्दु बिष्ट मय होमगार्ड महेश चन्द्र द्वारा रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन काठगोदाम के प्लेटफार्म नं0-01 पर दो नाबालिग बालिकाएं अकेले घूमती हुई दिखाई दीं। पूछताछ में दोनों अपने घर का सही पता नहीं बता सकीं।
बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम द्वारा उन्हें थाना कार्यालय लाया गया, जहां महिला शिशु पटल कक्ष में महिला कांस्टेबल की निगरानी में रखा गया। नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन एवं DCPU नैनीताल के सुपुर्द किया गया।
DATE: 06 SEP 2026 | LOCATION: Kathgodam Railway Station, Nainital | TEAM: ASI Indu Bisht, HG Mahesh Chandra | EDITOR: Kuldeep sharma

