उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक विवाद: हरीश रावत विधायक उमेश कुमार पर भड़के, बोले- मैं गरीब नहीं, मेरी आय 1 लाख से ऊपर


उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक विवाद: हरीश रावत विधायक उमेश कुमार पर भड़के, बोले- मैं गरीब नहीं, मेरी आय 1 लाख से ऊपर

देहरादून। उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर पॉडकास्ट में खुद को ‘गरीब’ बताए जाने को लेकर तीखा पलटवार किया है।

हरीश रावत ने कहा-
“पड़े में दो लात मारना राजनीतिक अवसरवादिता का टोटका बन गया है। मैं कुछ समय से रुग्ण हूँ, और जो मुझे पसंद नहीं करते वे अनर्गल बातें कर रहे हैं।”

“एक पॉडकास्ट में मुझे ‘गरीब’ कहा गया और उस शब्द का उपहास उड़ाया गया। मैंने कभी नहीं कहा मैं गरीब हूँ, न आज गरीब हूँ। यदि मैं गरीब हूँ तो भगवान उत्तराखंड के हर भाई-बहन को मेरे जैसा गरीब बना दे।”

“हाँ, मैं एक संघर्षशील आम उत्तराखंडी परिवार से हूँ। माँ से संघर्ष सीखा और आप सबके आशीर्वाद से अपनी राह बनाई। आज मेरी मासिक आमदनी 1 लाख से ऊपर है तो मैं गरीब कहाँ से हुआ? अब तो बैंक से लोन लेकर मैंने अपने मकान की भी व्यवस्था कर ली है।”

सीधा हमला – होल्डॉल लेकर आए थे, आज करोड़पति हैं
रावत ने आगे बड़ा हमला बोलते हुए कहा, “गरीबी का उपहास उड़ाने वालों के विवेक पर तरस आता है। उपहास उड़ाने वाले वो लोग हैं जिनकी गरीबी को उत्तराखंड ने दूर किया है। लोग एक होल्डॉल और टिन का बक्सा लेकर आए थे राज्य बनने के बाद और आज घोषित रूप से करोड़ों की संपत्ति उनके पास है।”

“मैंने इतने साल के सार्वजनिक जीवन में कितनी संपत्ति बनाई, इसका हिसाब मेरे चुनावी हलफनामों में है। दोनों की संपत्ति का अंतर ही चरित्र और सार्वजनिक जीवन की स्वच्छता को स्पष्ट करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *