डॉ. रोहिणी घावरी का चिराग पासवान पर तीखा हमला, बोलीं- चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए नेपोकिड
पटना। डॉ. रोहिणी घावरी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने चिराग को “चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुआ नेपोकिड” बताते हुए कहा कि उन्हें दलितों के दर्द का क्या पता।
‘मैं सफाईकर्मी की बेटी, गरीबी देखी है’
डॉ. घावरी ने खुद को सफाईकर्मी की बेटी बताते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी को करीब से देखा है और वह दलितों की असली आवाज हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण वर्गीकरण पर बोलने का चिराग पासवान को कोई हक नहीं है।
आरक्षण की समीक्षा पर दिया बड़ा बयान
रोहिणी घावरी ने दावा किया कि बिहार में पासवान जाति को आरक्षण का सबसे ज्यादा लाभ मिला है। उन्होंने सवाल किया कि अगर ऐसा है तो फिर आरक्षण की समीक्षा क्यों नहीं होनी चाहिए।
चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “सिर्फ मंत्री बन जाने से सम्मान नहीं मिल जाता, संघर्ष करना पड़ता है।”
अंत में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आरक्षण की समीक्षा होकर रहेगी।

