Gen-Z पर तकरार के बाद बाबा रामदेव और कंगना रनौत में सुलह के आसार, रक्षाबंधन पर भेजी मिठाई
हरिद्वार/मंडी। Gen-Z को लेकर छिड़ी जुबानी जंग के बाद योगगुरु बाबा रामदेव और अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत के बीच सुलह के आसार नजर आ रहे हैं।
आज रक्षाबंधन के दिन बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को मिठाई और शुभकामनाएं भेजीं। इस पहल के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जवाब दिया।
कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा – “त्योहार के दिन होते ही हैं सब भूल चूक माफ करने के लिए, मेरे बड़े भाई बाबा रामदेव जी ने आज रक्षाबंधन के दिन मिठाई और शुभकामनाएं भेजी हैं, मैं उसको स्वीकार करती हूँ, ईश्वर उनको लंबी आयु दे।”
बता दें कि पिछले दिनों Gen-Z को लेकर दोनों के बीच बयानबाजी तेज हो गई थी, जिसके बाद रिश्तों में तल्खी आ गई थी। लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर मिठाई भेजने और उसे स्वीकार करने के इस कदम को दोनों के बीच सुलह की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

