देश को बांटने वालों के विनाश के लिए होगा रुद्र चंडी यज्ञ – कार्तिक गिरी
हरिद्वार। सनातन धर्म और समाज में बढ़ते विभाजन को लेकर संत समाज में आक्रोश है। इसी कड़ी में कार्तिक गिरी महाराज ने बड़ा ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि अब रुद्र चंडी यज्ञ की तैयारी की जा रही है। यह यज्ञ उन पापियों के लिए होगा, जो देश को गुलामी की जंजीरों में ले जाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस यज्ञ का समय आप सभी को बताया जाएगा। हम सनातनी हैं और हमारा धर्म सनातन है, इसलिए हम यह यज्ञ कर रहे हैं।
कार्तिक गिरी ने कहा कि हम चार भाई हैं और चारों भाइयों को लड़ाने का काम सरकार कर रही है। चारों भाइयों में शांति और भाईचारा स्थापित करने के लिए यह रुद्र चंडी यज्ञ किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पहले हमें आरक्षण के नाम पर बांटा गया, फिर SC/ST एक्ट के नाम पर चारों भाइयों को बांटा गया और अब UGC का नया नियम लाकर बांटने का काम किया जा रहा है।
महाराज ने कहा कि UGC को रोलबैक किया जाना चाहिए और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए, क्योंकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने स्वयं कहा था कि आरक्षण को 10 साल के लिए लागू किया जा रहा है, इसके बाद इसे समाप्त कर देना, नहीं तो आरक्षण के नाम पर समाज में जहर घोलने का काम होगा।
उन्होंने कहा कि अब यह लड़ाई चारों भाइयों की है। हम सब सप्त ऋषियों की संतान हैं। हमें आपस में बांटने वालों को पहचानना होगा। उन्होंने कहा – आपस में बंटोगे तो कटोगे, यह बात पहले भी कही गई थी।
जय श्री महाकाल।

