बिहार में एक से बढ़कर एक आईएएस और आईपीएस अधिकारी हैं, जो अपने काम और समाज में बदलाव लाने की कोशिश के चलते चर्चा में बने रहते हैं।
इन्हीं में से एक आईएएस अधिकारी हैं इनायत खान, जो मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहकर अपने काम में लगी रहती हैं।
इनकी चर्चा बिहार में उस समय हुई थी, जब उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था।
एक मुस्लिम होने की वजह से भगवान शिव का जलाभिषेक करने की वजह से उनकी चर्चा काफी हुई थी। आइए जानते हैं IAS इनायत खान अब कहां है…
दरअसल आईएएस अधिकारी इनायत खान उन दिनों अररिया जिले की डीएम थीं।
ये बात 2022 की है। एक दिन निरीक्षण के दौरान इनायत खान ऐतिहासिक सुंदरी मठ पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूरे भक्ति-भाव और विधि-विधान से जलाभिषेक किया था।

