गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय, हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगाठ पर आज दिनांक 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन गुरुकुल के मुख्याध्ष्ठिाता डॉ दीनानाथ शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
तिरंगा यात्रा गुरुकुल कांगड़ी परिसर में परिभ्रमण करते हुए गुरुकुल विश्वविद्यालय परिसर में भ्रमण करते हुए, अमनचौक, बड़ा परिवार, छोटा परिवार एवं गुरुकुल के मुख्य मार्ग से होती हुई श्रद्धानंद द्वार होकर, सिंहद्वार स्थित स्वतंत्राता आन्दोलन के निर्भीक सेनानी स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के स्टेचु पर आकर स्वतन्तत्रता संग्राम के अग्रदूत स्वतन्त्रता सैनानी अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद श्रद्धावनत भाव से नमन करके पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग होती हुई गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय पहुँची।
तिरंगे लिए हुए गुरुकुल के छात्र भारत माता के जयकारों के साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए देशभक्ति भावों को गगनभेदी नारों से वातावरण को अनुपूरित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्याध्ष्ठिाता डॉ दीनानाथ शर्मा शहीदों को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता की गौरवगाथा का स्मरण कराया। गुरुकुल कांगड़ी के प्रधनाचार्य डॉ विजेन्द्र शास्त्री ने तिरंगा यात्रा को देश के स्वतंत्राता सैनानियों का सम्मान बताया। उन्होंने 80 वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को बधाई दी।
तिरंगा यात्रा में गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय शिक्षक एंव शिक्षकेत्तर वैलफेयर एसोसिएशन के यूनियन अध्यक्ष रविकान्त मलिक, पार्षद नागेन्द्र राणा, मंत्री फकीरचन्द, कोषाध्यक्ष सज्जन सिंह, उपमंत्री धीरज कौशिक, जितेन्द्र कुमार वर्मा, अशोक कुमार आर्य, डॉ॰ योगेश शास्त्राी, डॉ॰ हुकमचन्द, अश्विनी कुमार, अमर सिंह, डॉ॰ ब्रजेश कुमार सिंह, वेदपाल सिंह, अशोक कुमार, अमित कुमार, राजकमल, दीपकमल, विजय कुमार, धर्म सिंह, गौरव शर्मा, लोकेश शास्त्री, सत्यवीर सिंह, रोहित बालियान, दिनेश कुमार, मामराज सिंह, तुषार सिंह, अनुज कुमार, भास्कर पाण्डे, सुभांशु, धर्मेन्द्र सिंह समस्त अधिष्ठातागण उपस्थित रहे।

