उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदबेन पटेल ने रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कई कमियों को उजागर किया।

उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदबेन पटेल ने रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कई कमियों को उजागर किया।

उन्‍होंने कहा कि इस विश्‍वविद्यालय से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। छात्रावासों में मेस का संचालन ठेकेदार स्‍तर से होता है। ऐसे में वहां जब छात्रों को पनीर मसाले का पैकेट नजर नहीं आता तो मीट मसाले का क्‍यों रखा जाता है?

राज्‍यपाल ने छात्रावास आवंटन, छात्रावास की कमियों, एक्‍सपायरी दवाओं, कक्षाओं में उपस्थिति, छात्रावास और कैंपस में गंदगी समेत अन्‍य चीजों को विशेष तौर पर सभी के सामने रखा और एक महीने के अंद इसे दूर कर रिपोर्ट उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए।

राज्‍यपाल ने कहा कि कैंपस के नौ में से 5 बॉयज और चार गल्‍र्स हॉस्‍टल में प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्‍टर का कोई छात्र नहीं मौजूद है और हॉस्‍टल खाली पड़े हैं।

लगता है नया सत्र शुरू नहीं हुआ है इसलिए आवंटन नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *