संसद में जिस तरीके से भगवा कपड़े पहनकर सांसद पप्पू यादव जी द्वारा भीख मांगने का काम किया उस पर साधु संत नाराज विश्व हिंदू परिषद अब साधु संतों को बनाया जाएगा डाल.

गांव गांव जाकर साधु संत पप्पू यादव के खिलाफ बताएंगे लोगों

परंतु एक सवाल यह है कि जैसे अभी हाल ही में बीजेपी के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्षजी के प्रोग्राम में हनुमान जी को सड़कों पर नचाया गया उसमें साधु संत क्यों नहीं बोले यह एक बड़ा सवाल लोगों के जहन में है अब देखना होगा की क्या होता है

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने फैसला किया है कि वह पूरे भारतवर्ष में लगभग साढे़ तीन लाख गांव में साधु-संतों को भेजेगी।

इस कदम का मकसद है कि लोकसभा परिसर में जिस तरीके से सांसद पप्पू यादव नकली साधु बनकर प्रदर्शन कर रहे हैं और समाजवादी के पार्टी के नेता जिस तरीके से संसद भवन के परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके खिलाफ गांव-गांव में साधु-संत जाएंगे और लोगों को इन नेताओं की असलियत बताएंगे।

VHP के साधु संत लोगों को बताएंगे कि किस तरीके से ये नेता साधु-संतों को, भगवा को बदनाम कर रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विदर्भ के महामंत्री हेमंत जांबेकर ने जानकारी दी है कि विदर्भ में लगभग 3500 गांवों तक साधु-संत पहुंचेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विदर्भ के महामंत्री हेमंत जांबेकर ने कहा कि “जिस तरीके से यह प्रदर्शन किया जा रहा है, वह निंदनीय बात है।

जो मंदिर बनने नहीं देना चाहते थे, वह लोग साधु-संतों के भेष में इस तरीके का बर्ताव कर रहे हैं। वे संतों का भेष अपना कर हिंदू समाज को गुमराह कर रहे हैं और इसका विश्व हिंदू परिषद निषेध करता है।

विश्व हिंदू परिषद की स्थापना जन्माष्टमी के दिन हुई थी। इस पखवाड़े में इन नेताओं विश्व हिंदू परिषद को विषय दे दिया है। अब हर गांव में जाकर इनके करतूतों का उजागर करेंगे कि ये किस तरीके से भगवा और साधु-संतों को बदनाम कर रहे हैं।” आपको बता दें कि सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु के भेष में प्रदर्शन किया था। इस पर काफी विवाद देखने को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *