घर खरीदारों से ठगी के मामले में ईडी दिल्ली जोनल ऑफिस की टीमों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और दिल्ली में रहेजा डिवेलपर्स लिमिटेड के आठ ठिकानों पर छापेमारी कर 782.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है।
जांच एजेंसी की यह कार्रवाई दो दिन शुक्रवार और शनिवार को चली। इससे पहले ईडी इस बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी कर मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई मामलों में अब तक 2399.65 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त कर चुका है। जांच एजेंसी 4600 बायर्स से 2425 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में यह कार्रवाई कर रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने 2026 अप्रैल में रहेजा डिवेलपर्स के खिलाफ एनसीआर में 7 ठिकानों पर छापेमारी की थी। गुड़गांव में रहेजा रेवांता प्रॉजेक्ट सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई कागजी प्रॉजेक्ट का प्रचार-प्रसार कर इस बिल्डर ने हजारों घर खरीदारों से सैकड़ो करोड़ रूपये वसूलने के बाद घर नहीं दिया।
कंपनी के 8 ठिकानों पर छापेमारी
दिल्ली जोन की टीमों ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुडगांव, दिल्ली के सैनिक फार्म और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी सहित कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी के बाद डिजिटल सबूत जुटाए। ईडी की यह कार्रवाई कंपनी के निदेशकों और उनके परिजनों पर हो रही है।

