उत्तराखंडवासियों के हितीय उत्तराखंड क्रान्ति दल की नीतिओं ने रंग
दिखाना शुरू कर दिया है|
क्षेत्रीय राजनीतिक दल उत्तराखंड क्रान्ति दल पर
पर्वतीय एवं गैरपर्वतीय युवाओं का विश्वास आरम्भ होगया है|
जिस कारण उत्तराखंड के युवा उत्तराखंड क्रान्ति दल की प्राथमिक सदस्यता
गृहण कर रहे हैं|
आज दिनांक 17-05-2026 को हरिद्वार जनपद की संगठनात्मक जिला इकाई के
जिलाध्यक्ष बलसिंह सैनी के माध्यम से रानीपुर विधानसभा 26 क्षेत्र के
युवाओं ने उत्तराखंड क्रान्ति दल की रीतिनीतिओं में विश्वाश करते हुए
उत्तराखंड क्रान्ति दल की प्राथमिक सदस्यता गृहण करी एवं शपथ ली कि
उक्रांद के संविधान एवं कार्यक्रमों तथा जनहितीय कार्य प्रणाली के अनुसार
उत्तराखण्ड राज्य के सामरिक विकास के कार्यक्रमों में तन-मन-धन से
भागीदारी करेंगे ताकि उत्तराखंड क्रान्ति दल का परचम विधानसभा में लहरा
सके|
उत्तराखंड क्रान्ति दल की प्राथमिक सदस्यता विशाल धीमान, कार्तिक जोशी,
प्रदीप शर्मा, किशन, उत्कर्ष कुमार, प्रियांश पाठक, अनुज बत्रा, केशव सेठ
व हरजन सिंह को संगठनात्मक जिला इकाई हरिद्वार के जिलाध्यक्ष बलसिंह सैनी
ने गृहण करवाई| इस प्राथमिक सदस्यता गृहण के सरिता पुरोहित, रवीन्द्र
वशिष्ठ, चौधरी बृजवीर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, उदयराम सेमवाल, श्याम सुंदर
शर्मा, सुरेन्द्र सिंह रावत, महेंद्रसिंह बिष्ट आदि साक्षी बनें|
साथ ही विशाल धीमान को रानीपुर विधानसभा 26 क्षेत्र का अध्यक्ष
जिलाध्यक्ष बलसिंह सैनी ने घोषित किया|

