जापान में लोग हमेशा से गर्मी से निपटने के लिए पोर्टेबल फैंस यानी कि पंखों का इस्तेमाल करते रहे हैं। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए जापान की एक कंपनी ने शर्ट में पंखे लगाकर उसे एयर-कंडीशन्ड ड्रेस शर्ट बना दिया है। इसे जापान में Kucho Wear के नाम से लॉन्च किया गया है। इस शर्ट की खासियत है कि यह आपको गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ ऑफिस और मीटिंग्स में एक शालीन और प्रोफेशनल लुक देगी। इसे जापान की मशहूर फॉर्मल वियर कंपनी योफुकु नो आओयामा (Yofuku no Aoyama) ने लॉन्च कर दिया है। इस शर्ट के पिछले हिस्से में दो छोटे लेकिन शक्तिशाली पंखे लगे हैं। इन पंखों को चलाने पर बाहर की हवा सीधे शरीर पर लगती है।
इससे पसीना तुरंत सूख जाता है और ठंडक का एहसास होता है। जिस समय इस शर्ट के पंखे चलते हैं, उस समय शर्ट फूल जाता है।
हालांकि गर्मी से राहत पाने का यह बेहद असरदार तरीका है, जो कि आपके प्रोफेशनल लुक को भी बिगाड़ता नहीं
जापान ने बनाई A C वाली शर्ट

