पंचायती निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर पर हुआ दुष्कर्म का केस दर्ज

पंचायती निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर पर हुआ दुष्कर्म का केस दर्ज

आश्रम के सम्पर्क में आई महिला ने लगाया आरोप

महामंडलेश्वर ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की थी महिला से दोस्ती

महिला और महामंडलेश्वर की चैटिंग व कॉल रिकार्डिंग हुई वायरल
ाबा महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर शर्मसार हुई है । यहां एक महामंडलेश्वर द्वारा शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है । महिला के आवेदन पर थाना महाकाल पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी महामंडलेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज कर लिया है । हालांकि अभी आरोपी फरार है ।

दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि उज्जैन के सदावल मार्ग पर दादू राम आश्रम है । आश्रम के संचालक निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज हैं । इन्हीं ज्ञान दास महाराज पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं । एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि फरियादी महिला सांस्कृतिक ग्रुप से जुड़ी हुई है । सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान ही महाराज से संपर्क हुआ । महाराज ने महिला को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी व व्हाट्सएप पर चैटिंग की । महिला का दादू राम आश्रम में लगभग एक वर्ष तक आना जाना लगा रहा । इस दौरान महामंडलेश्वर ने महिला को शादी का झांसा दिया और लगातार दुष्कर्म करता रहा । जब शादी करने से इनकार किया तो महिला ने तत्काल थाना महाकाल पुलिस में आवेदन दिया और घटना से संबंधित साक्ष्य दिए । जिसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग व वाट्सएप चैटिंग थी । मामले में पुलिस ने आरंभिक जांच के बाद महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज के खिलाफ bns की धारा 351(3) व 69 में केस दर्ज कर लिया है । वहीं आरोपी महाराज फरार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *