आज एसएसपी हरिद्वार के दुवारा पुलिस विभाग से रिटायर, हुई कर्मचारियों की यादगार विदाई कार्यक्रम आयोजित किया.

🔅तीन साथी हुई रिटायर, यादगार विदाई कार्यक्रम आयोजित 💐💥

🔅सेवानिवृत्त सदस्यों में CFO, अपर उप निरीक्षक व मुख्य आरक्षी हैं शामिल

🔅कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजन भी रहे मौजूद

🔅सेवाकाल के सुनहरे पलों को किया गया याद, पुष्प माला, मोमेंटो प्रदान कर दी गई विदाई

👉 सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का विवरण-

01- CFO अनिल कुमार त्यागी-

दिनांक 20.03.1987 को पुलिस विभाग में फायरमैन के पद पर भर्ती हुए श्री अनिल कुमार त्यागी को वर्ष 1991 को फायर सर्विस चालक, वर्ष 2016 को एफएसएसओ, वर्ष 2022 में एफएसओ तथा इसी वर्ष मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से देहरादून निवासी श्री त्यागी पुलिस विभाग में सेवा के दौरान मुरादाबाद, टिहरी गढवाल, पौडी गढवाल में नियुक्त रहे तथा समय-समय पर अच्छे कार्यों के लिये सम्मानित किए गए।

02- अपर उ.नि. अनिल कुमार सोनी-

श्री अनिल कुमार सोनी दिनांक 01.08.1989 को पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती होने के बाद वर्ष 2021 में मुख्य आरक्षी एवं वर्ष 2023 में अपर उ.नि. के पद पर पदोन्नत हुए। पौडी गढवाल में जन्मे श्री सोनी जी द्वारा हरिद्वार सहित चमोली व देहरादून में नियुक्ति के दौरान समय समय पर पुरुष्कृत किए गए।

03- मुख्य आरक्षी कुंवर पाल सिंह-

भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के उपरांत वर्ष 2008 में बतौर आरक्षी पुलिस विभाग का हिस्सा बने श्री कुंवर पाल सिंह को इसी वर्ष मुख्य आरक्षी के पद पर पद्दोन्नति प्रदान की गई। मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी श्री कुंवर पाल भर्ती होने के उपरांत जनपद हरिद्वार में ही तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *