आईआईटी कानपुर के बीटेक साइबर सिक्योरिटी कोर्स में प्रवेश नहीं मिलने पर एक छात्र ने संस्थान की वेबसाइट के कुछ हिस्सों को हैक कर दिया
और संदेश छोड़ा—”Site is Hacked, All I Need is Just a Fair Chance.” शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने पर विचार किया गया, लेकिन बाद में आईआईटी कानपुर ने छात्र की तकनीकी क्षमता जांचने का फैसला लिया। छात्र को संस्थान बुलाकर साइबर सिक्योरिटी टेस्ट लिया जाएगा। यदि वह अपनी योग्यता साबित करता है, तो अगले एडमिशन सत्र में उसे मौका दिया जा सकता है। साथ ही संस्थान ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी कंप्यूटर सिस्टम में प्रवेश करना कानूनन अपराध है।

