BREAKING | हरिद्वार – कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की मासूम
भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर रुके राहगीर। समाजसेवी वंदना गुप्ता ने बच्ची को गोद में उठाकर पुलिस को दी सूचना।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया – बच्ची की हालत स्थिर है, डॉक्टरों की निगरानी में है। माता-पिता की पहचान और उसे छोड़ने वाले की तलाश जारी।

