जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिव भक्तों के उपचार हेतु 32 स्थानों पर लगाए गए है स्वास्थ्य शिविर

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिव भक्तों के उपचार हेतु 32 स्थानों पर लगाए गए है स्वास्थ्य शिविर

आज कांवड़ यात्रा के प्रथम दिन 446 शिवभक्तों का किया गया निशुल्क उपचार

हरिद्वार 30 जुलाई 2026

    पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में  स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है, जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।
 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के प्रथम दिन विभिन्न कैंपों में आए शिवभक्तों का जिसमें 446 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया है।
      उन्होंने कहा की चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें 24 घंटे शिव भक्तों की सेवा के लिए तत्पर हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। 
इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य शिविरों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, एम्बुलेंस एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
    मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें।
  जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *