यूपी के उन्नाव जिले में हुई बारिश के चलते 4700 करोड़ रुपये की लागत से बना कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया।
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।
कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का बीते 13 जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था।
कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में उन्नाव के कोरारी के पास मिट्टी बैठने के कारण सड़क धंस गई है।
जिसके कारण लंबी-लंबी लाइनें बन गई हैं और उनमें पानी भरा नजर आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद निर्माण एजेंसी की तरफ से सड़क की मरम्मत कर दी गई है। निर्माण एजेंसी ने जहां सड़क खराब हुई है, वहां पर पैच वर्क कर दिया गया है।

