कोतवाली भगवानपुर
घर पर घुसकर जानलेवा हमला मामले में भी पुलिस की कार्रवाई
वित्तीय विवाद से जुड़े प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे से 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस व वारदात के दौरान इस्तेमाल बाइक बरामद
दिनांक 01.10.2026 को वादी रामपाल शर्मा निवासी प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर द्वारा कोतवाली भगवानपुर पर नामजद तहरीर दी गई कि आरोपियों उनके घर में घुसकर उनके पोते रोहित शर्मा उर्फ लक्की के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा सन्नी गुर्जर ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया।
प्रकरण में शिकायत के मुताबिक मु0अ0सं0 411/26, धारा 190, 191(3), 333, 352, 351(2), 109 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास से साक्ष्य एकत्रित करते हुए संभावित मार्गों पर लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिश देते हुए दिनांक 03.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर खेलपुर-खानपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान सन्नी के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उनका लक्की के साथ विवाद चल रहा था तथा वे अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर गए थे। दोनों आरोपित को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपित-
1.गौरव पुत्र हरीश भारद्वाज निवासी कस्बा भगवानपुर को0 भगवानपुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
2.सन्नी गुर्जर उर्फ सन्नी तोमर पुत्र वीर सिह निवासी शाहपुर को0 भगवानपुर हरिद्वारा उम्र 26 वर्ष
बरामदगी –
01 तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस
02.मो0सं0 स्पेलन्डर
पुलिस टीम–
- व0उ0नि0 गौपालदत्त
- उ0नि0 मुकेश दत्त नोटियाल
- उ0नि0 बालाराम जोशी
- HC मनीष धपोला
- HC प्रवीण कुमार
- का0 सुशील तोमर

