आगरा परिक्षेत्र के DIG (जेल) श्री प्रेम नाथ पांडेय जी को भारत सरकार के गृह मंत्रालय (ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट) द्वारा दूसरी बार ‘राष्ट्रीय सम्मान’ से नवाजे जाने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश कारागार विभाग के इतिहास में इस राष्ट्रीय सम्मान को दूसरी बार प्राप्त करने वाले आप पहले अधिकारी बने हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
आपकी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और नियमों के प्रति दृढ़ता जहां विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है, वहीं आपका अत्यंत विनम्र, सहज और संवेदनशील व्यवहार हर किसी का दिल जीत लेता है।
एक कुशल प्रशासक और एक सहृदय इंसान के इस अनूठे समन्वय को हमारा सादर नमन।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हैं।
आपका यह सफर यूं ही देश और समाज को प्रेरित करता रहे।

