कुंभ मेला की विकास योजनाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों की आशंकाएं संवाद से हुईं दूर

-GANGA NEWS 24:

कुंभ मेला की विकास योजनाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों की आशंकाएं संवाद से हुईं दूर

मेला प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों को योजनाओं के ब्लू प्रिंट और डिजाइन दिखाकर दी विस्तृत जानकारी

हरिद्वार, 7 सितंबर 2026 TODAY

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार के शंकर आश्रम चौक तथा पुराना रानीपुर मोड़-परशुराम चौक क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर उत्पन्न भ्रांतियों को मेला प्रशासन ने संवाद से दूर किया।

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और स्थानीय व्यापारियों, पार्षद विवेक भूषण ‘विक्की’, पार्षद प्रतिनिधि गुलशन शर्मा, व्यापारी प्रतिनिधि सागर अरोड़ा, सुभाष जिंदल, राजेश कुमार सहित अन्य लोगों से संवाद किया।

अधिकारियों ने बताया कि हर की पैड़ी से प्रमुख मंदिरों एवं बाजारों तक पैदल आवागमन को सुगम बनाने के लिए फुटपाथ, सड़क सुधार, चौराहों का सौंदर्यीकरण, पौधारोपण और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था के कार्य किए जा रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों ने योजनाओं को उपयोगी बताते हुए कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान PWD के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, PIU के सहायक अभियंता सरीन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

DATE: 07 SEP 2026 | LOCATION: Haridwar – Shankar Ashram Chowk, Purana Ranipur Mod-Parshuram Chowk
EDITOR: Kuldeep Sharma | GANGA NEWS 24 LIVE HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *