GANGA NEWS 24
GANGA NEWS 24 LIVE | हरिद्वार | 07 SEP 2026 TODAY
होटल फॉर्च्यून गंगा में हुआ ‘स्वर गंगा कराओके परिवार’ का भव्य शुभारंभ
संगीत के सुरों में बंधा स्वर गंगा परिवार – सदस्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने लूटी महफिल
हरिद्वार के होटल फॉर्च्यून गंगा में मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ स्वर गंगा कराओके परिवार का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल कृष्ण शर्मा जी, अजय चतुर्वेदी जी, संदीप गुप्ता जी, दीपक मिश्रा जी, महताब आलम जी एवं डॉ. प्रेम लूथरा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
लगभग 25 सदस्यों ने कराओके के सुरों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। गोपाल कृष्ण शर्मा जी की माउथ ऑर्गन प्रस्तुति ने खूब वाहवाही बटोरी। आदित्य जी, अनिल शर्मा जी, गंगा जोशी जी, हर्ष शर्मा जी, मीनाक्षी तनेजा जी सहित सभी ने समां बांधा।
परिवार का उद्देश्य संगीत को हर वर्ग तक पहुंचाना है और अगला कार्यक्रम अक्टूबर में आयोजित होगा।
EDITOR: Kuldeep Sharma | LOCATION: Hotel Fortune Ganga, Haridwar

