रखरखाव के चलते मनसा देवी व चंडी देवी रोपवे कुछ दिनों तक रहेंगे बंद।
रिपोर्ट:कुलदीप शर्मा
हरिद्वार। उषा ब्रेको लिमिटेड ने अर्धवार्षिक रखरखाव कार्य के चलते मां मनसा देवी और मां चंडी देवी रोपवे सेवाओं को निर्धारित अवधि के लिए बंद रखने की घोषणा की है।
कंपनी के अनुसार मां मनसा देवी रोपवे 8 से 11 जुलाई 2026 तथा मां चंडी देवी रोपवे 13 से 16 जुलाई 2026 तक बंद रहेगा। जून माह में मनसा देवी रोपवे की नई रोप बदले जाने के बाद 10 जुलाई 2026 को ब्रिडकुल (BRIDCUL) द्वारा नामित निरीक्षण समिति तकनीकी परीक्षण करेगी। महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने श्रद्धालुओं से यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखने की अपील की है।

