पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जयपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। इस दौरान धनखड़ की चिकित्सा व्यवस्था में एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई।
CMHO कार्यालय की ओर से SMS अस्पताल को भेजे गए पत्र में उनके लिए गलत ब्लड ग्रुप रिजर्व रखने का उल्लेख कर दिया गया।
हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर दस्तावेजों के मिलान के दौरान डॉक्टरों ने गलती पकड़ ली, जिसके बाद संशोधित पत्र भेजकर रिकॉर्ड दुरुस्त कर दिया गया।

