मनोज ठाकुर
दोस्तों अर्ध कुंभ मेले के नाम पर कैसे-कैसे मजाक हो रहे हैं… PIU (Project Implement Unit) ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले अस्थाई प्रकृति के कार्यों की सूची है, विशेषतः अस्थाई बस अड्डे जो जुलाई 2026 से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक कार्य होने थे और मेला प्रतिष्ठान द्वारा इसमें लगने वाला पूरा पैसा विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है, परंतु कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
मजाक यह है कि माननीय मेला अधिकारी महोदया द्वारा इन सभी कार्यों को होल्ड पर रख दिया गया है और कहा है कि अभी करेंगे तो ये सब कार्य खराब हो जाएंगे, बाद में करेंगे। परंतु पैसा पूरा ट्रांसफर हो चुका है।
कमोवेश यही सोच मेले में होने वाले प्रत्येक कार्य के प्रति है, इसीलिए आज हरिद्वार बुरी तरह से तहस-नहस, टूटा-फूटा, गंदगी और धूल से भरा हुआ दिखाई पड़ रहा है। बैरागी कैंप पूरी तरह से अतिक्रमणों से भरा पड़ा है, वहां अभी तक अतिक्रमण हटाने की कोई भी ड्राइव शुरू नहीं हुई है, शहर में केवल पन्नियां फाड़ने का काम चल रहा है।
आप सब लोगों के ना बोलने की सजा पूरा हरिद्वार भुगत रहा है।

