सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान श्री लिंगवाल ने देहरादून जू के वन क्षेत्राधिकारी का कार्यभार श्रीमती दीक्षा भट्ट को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देहरादून जू भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्री लिंगवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

दिनांक 30 जून 2026 को देहरादून जू परिवार ने उत्तराखण्ड वन विभाग में 41 वर्षों से अधिक की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवा देने वाले श्री विनोद कुमार लिंगवाल, वन क्षेत्राधिकारी, देहरादून जू को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान श्री लिंगवाल ने देहरादून जू के वन क्षेत्राधिकारी का कार्यभार श्रीमती दीक्षा भट्ट को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देहरादून जू भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्री लिंगवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व एवं समर्पण की सराहना की तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

इसी अवसर पर देहरादून जू के समर्पित सफाई कर्मचारी श्री सोमपाल जी भी अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें भी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कर्मचारियों ने उनके साथ जुड़े अपने अनुभव एवं यादों को साझा करते हुए उनकी वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया।

देहरादून जू परिवार श्री विनोद कुमार लिंगवाल एवं श्री सोमपाल जी की वर्षों की अथक मेहनत, निष्ठा एवं अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं सम्मान प्रकट करता है। हम ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *