आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में माॅक अभ्यास किया जा रहा है
हरिद्वार 2 जुलाई 2026
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को 11. 16 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अत्यधिक वर्षा होने के कारण बड़े बड़े पत्थर रेलवे ट्रैक पर आ गये पर आने से भीम गौड़ा रेलवे सुरंग के पास ट्रैक पर पत्थर गिरने के कारण काफी क्षति हुई, जिससे रेलवे लाइन बाधित हो गई है।
सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आई आर एस की टीम गठित करते हुए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए ऋषिकुल मैदान में स्टेजिग एरिया बनाया गया। स्टेजिग एरिया हेतु स्टेजिग एरिया कमांडर उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन टीम को रेलवे लाइन को खोलने एवं राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।

