…हरिद्वार पुलिस परिवार से सम्मानपूर्ण विदाई
34 वर्ष 07 माह की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के बाद उत्तराखण्ड पुलिस के वरिष्ठ सदस्य श्री अशोक कुमार जी ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए।
📍आज पुलिस कार्यालय, हरिद्वार के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
☕🍪 जलपान के दौरान अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने सेवा काल के यादगार अनुभवों और सुनहरे पलों को साझा किया। परिजनों की उपस्थिति ने समारोह को और भी भावुक एवं यादगार बना दिया।
👏 श्री अशोक कुमार दिनांक 15.12.1991 को कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे तथा अपनी मेहनत, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के बल पर अपर उपनिरीक्षक (ना०पु०) पद तक पहुंचे। सेवा काल में उन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
🙏 हरिद्वार पुलिस परिवार श्री अशोक कुमार जी के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं करता है.

