अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून में विदाई समारोह आयोजित

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून में विदाई समारोह आयोजित

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस महानिरीक्षक श्री करण सिंह नगन्याल, पुलिस उपाधीक्षक श्री योगेश चन्द एवं प्लाटून कमांडर श्री दीपेन्द्र प्रसाद भट्ट के सम्मान में आज पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें जिन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं विभाग के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की साथ ही कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सेवा विवरण — श्री करण सिंह नगन्याल

श्री करण सिंह नगन्याल आज दिनांक 30 जून 2026 को IG Intelligence & Security/Prison के पद से 32 वर्ष 06 माह की उत्कृष्ट राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।
वर्ष 1994 में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में सेवाएं प्रारंभ करने वाले श्री नगन्याल ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दीं। वर्ष 2020 में उन्हें सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक (PM/MSM) से सम्मानित किया गया।

सेवा विवरण — श्री योगेश चन्द

श्री योगेश चन्द आज दिनांक 30 जून 2026 को लगभग 35 वर्ष की उत्कृष्ट राजकीय सेवा पूर्ण कर DySP Crime, पुलिस मुख्यालय के पद से सेवानिवृत्त हुए।

अपनी दीर्घ एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल पदक, केंद्रीय गृह मंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं मुख्यमंत्री पदक सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए।

सेवा विवरण — श्री दीपेन्द्र प्रसाद भट्ट

श्री दीपेन्द्र प्रसाद भट्ट आज दिनांक 30 जून 2026 को प्लाटून कमांडर पद से लगभग 42 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।

वर्ष 1984 में आरक्षी पद से अपने सेवाकाल की शुरुआत करने वाले श्री भट्ट ने विभिन्न पदों एवं इकाइयों में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं।

उत्तराखण्ड पुलिस परिवार की ओर से तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके समर्पित सेवाकाल के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल आगामी जीवन हेतु मंगलकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *