आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. मुखर्जी जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अनुच्छेद 370 के हटने के रूप में साकार हुआ है, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और अखंड भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
कोटि-कोटि नमन!
Bharatiya Janata Party (BJP)

