लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग 15 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रो पड़े, योगी लखनऊ लौटे, पीएम ने जताया दुःख।
राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार की दोपहर एक कोचिंग सेेंटर में भीषण आग लग जाने 15 छात्रों की मौत की खबर सामने आई है। हालांकि मौतों की संख्या को लेकर तुरंत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अभी सही आंकड़ा मुझे नहीं पता, लेकिन 14 डेडबॉडी मेरी आँखों के सामने से गईं। घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

